
MADHUBANI:- शिक्षक नियोजन फाईल गायब मामले में बिस्फी प्रमुख पति लिए गए हिरासत में
मधुबनी-17 फरवरी। शिक्षक नियोजन से संबंधित फाईल गायब होने के मामले में बिस्फी प्रखंड प्रमुख रीता देवी के पति मदन यादव को नगर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। नगर थाना पुलिस ने डीडीसी के आदेश पर प्रमुख पति को हिरासत में है। खबर लिखे जाने तक मामले के जांच में पुरा प्रशासन जुटा हुआ था। हिरासत में लिए गए बिस्फी प्रमुख पति मदन यादन ने बताया कि डीआरडीए कार्यालय से कलुआही प्रखंड शिक्षक नियोजन से संबंधित फाईल गायब हुई। जिस संबंध में मुझे हिरासत में लिया गया। उन्हाने बताया कि कार्यालय में सीसीटीवी लगा हुआ है जिसकी जांच की जाए। जिससे पुरे मामले को खुलासा हो जाएगा।
बताते चलें कि जिले में शिक्षक नियोजन में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने पुरे मामले की जांच का जिम्मा डीडीसी को दिया। जिसकी जांच चल रही थी। इसी क्रम कलुआही प्रखंड शिक्षक नियोजन की फाईल गायब हो गई है।
इधर वरीय अधिकारियों से संपर्क किया गया, परंतू मामले की जांच में सभी जुटे हुए थे, जिस कारण अधिकारियों से संपर्क नही हो सका।



