
MADHUBANI:- शांतिपूर्ण मतदान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकताः एसडीपीओ
मधुबनी- 09 मई। आगामी 20 मई को मधुबनी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष के साथ विशेष बैठक किया। बैठक के दौरान एसडीपीओ राजीव कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देष देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण रूप में मतदान करना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। मधुबनी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल पचास संवेदनशील मतदान जांच के उपरांत पाया गया है। उन मतदान केन्द्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट को नियुक्ति किया जाएगा। उन्होने बताया कि उक्त सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान के दिन प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि जितने भी फरार अभियुक्त हैं, उन सभी को विशेष छापेमारी कर गिरफ्तार करें, ताकि चुनावी माहौल को बदमाशों के द्वारा बिगाड़े काम नहीं हो। जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर एसएसटी टीम के साथ वाहन जांच करने में तेजी लाएं। वाहन चेकिंग के क्रम में ध्यान रखें कि अवैध रूप से कैष,आर्म्स,शराब लेकर गुजरे ने वालों की जांच पड़ताल कर सभी वाहनों को आगे जाने की अनुमति दें। लोकसभा चुनाव को लेकर बताया कि जिन अपराधकर्मी के विरुद्ध सीसीए तीन के तहत प्रस्ताव भेजा गया है, उन पर कड़ी निगरानी रखें। जितने भी कांड हत्या,लूट,बलात्कार पेंडिंग है, उन सभी को प्राथमिकता देते हुए निष्पादन करें। बैठक में पुलिस निरीक्षक सदर अंचल आनंद कुमार सिंह,अनुव जाति,जनव जाति थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार राम,नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार,पंडौल थानाध्यक्ष रोहित व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।



