
बिहार
MADHUBANI शहर से भारी मात्रा में शराब जब्त, 2 गिरफ्तार
मधुबनी- 09 मई। नगर थाना क्षेत्र के गिलेशन बाजार से सूबह में शराब की एक बड़ी खेप को उतारते समय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब्त कर लिया। साथ ही दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अहले सूबह गुप्त सूचना प्राप्त हुयी कि गिलेषन बाजार में एक पिकअक से शराब की एक बड़ी खेप उतारी जा रही है। पुलिस ने गूप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 247 लीटर शराब के साथ दो तस्कर का गिरफ्तार कर लिया। जबकि पिकअक चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं केदार पंजियार एवं राजा राम मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी मधुबनी लोक सभा चुनाव को देखते हुए नगर थाना पाुलिस अलर्ट है। सूचना मिलते ही कार्रवाई कर रही है।



