
MADHUBANI शहर में नही थम रही छिनतई की घटना, बुधवार को दिनदहाड़े 1 लाख 10 हजार छीनकर अपराधी फरार
मधुबनी- 25 अक्टुबर। नगर थाना क्षेत्र में छिनतई की घटना थमने का नाम नही ले रहा है। नगर थाना क्षेत्र में दस से पन्द्रह दिनों पर एक न एक छिनतई की घटना हो रही है। मधुबनी शहर में छिनतई की घटना में बढ़ोतरी से नगर वासी घर से निकलने में हर समय डर रहे हैं। कहीं उनके साथ छिनतई की घटला न हो जाए। ताजा मामला बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के सूड़ी स्कूल के निकट एसबीआई बैंक से रहिका थाना क्षेत्र के खरौआ गांव निवासी राम नारायण यादव और पोता सुमेश कुमार से दिनदहाड़े बाइक सवार ने एक लाख 10 हजार रूपए छिनकर फरार हो गया। छिनतई की उक्त घटना दोपहर करीब 12 बजे की बतायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार टीवीएस बाईक पर दो अपराधी सवार थे। रूपये रखे झोला छीन कर फरार हो गया। झोला में रूपये के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य कागजात था। पोता सुमेश कुमार ने बताया कि हम और दादा दोनों बैंक के पास अपनी बाइक लगाए थे। जहां बाइक को बाहर निकाल कर सूड़ी स्कूल के सामने खड़े थे। तभी दादा बोले की हम पैसाब करने जा रहे हैं, तबतक तुम पैसा राखों। उन्होने बताया कि तभी पीछे से एक बाइक पर दो लोग सवार आए और रूपये वाला झोला छीन कर फरार हो गया। हल्ला करने पर भी किसी ने भी उक्त लुटेरों को नही रोक पाये। इस घटना को लेकर पीड़ित ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।



