
MADHUBANI शहर में दिनदहाड़े महिला से 40 हजार रूपये की छीनतई
मधुबनी- 28 नवंबर। नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चोक पुलिस लाइन के समीप गुरूवार को दिनदहाड़े बैंक से पैसा निकासी कर घर जा रही महिला के साथ झपटामार गिरोह ने चालीस हजार रुपए छीनकर मौके से फरार हो गया। मालूम हो की बेखौफ अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अपराधी दिन दहाड़े शहर के व्यस्त इलाके से बड़े आराम से घटना को अंजाम देकर मौके से भागने में सफल हो रहे। छिनतई मामले में पीड़िता महिला समतोलिया देवी ने बताया कि मैं समूह से लोन ली थी। कोतवाली चोक स्थित सेंट्रल बैंक से पैसा निकासी कर घर लक्ष्मी सागर को जा रही थी। बैंक से महिला को निकलते देख सड़क के दूसरे तरफ गई,तो पीछे से एक लड़का महिला से पूछा की बैंक से पैसे की निकासी कर आ रही है। हमे भी बैंक में पैसा जमा करना है। महिला बोलकर आगे को निकल गई दो लड़का महिला का पीछा करने लगा कुछ ही दूरी पर जाकर लड़का पैसे से भरा बैग छीनकर मौके से भाग खड़ा हुआ। वहीं पीड़िता महिला ने बताया कि वे दोनों लड़का ने मेरे ऊपर क्या छिड़काव किया, जिसे मैं वहीं पर बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आया, तो पैसे का बैग ढूंढने लगी। लेकिन नही मिला। वहीं छिनतई घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस की टीम महिला के साथ हुए पैसे की छिनतई मामले में मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जूट गयी है।



