
MADHUBANI:- शराब मामले में 10 व्यक्ति गिरफ्तार
मधुबनी-17 नवंबर। जिले के खुटौना,लौकहा एवं ललमनियां थाना पुलिस ने शराब मामले में 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।ललमनियां पुलिस के गश्ती दल ने बुधवार सुबह थाना क्षेत्र में घोरमोहना बॉर्डर पर सात व्यक्तियों को शराब की नशे में गिरफ्तार किया। सभी 7 व्यक्ति सीमा पार नेपाली क्षेत्र से शराब पीकर भारतीय क्षेत्र में आकर हंगामा कर रहे थे। इनमे से भेल्हा के मो० मुख्तार,मालिन बेल्हा के राम कुमार यादव, रामभरोस यादव व भोला पाल,मो० घिरमोहना के नियाज़, ओम यादव अंधराठाढी थाना क्षेत्र के कलुहा के एवं विनय कुमार यादव बाबूबरही थाना क्षेत्र के कलुहा के बताए गए है। इसके अलावा लौकहा पुलिस ने बुधवार सुबह थाना क्षेत्र में भुतही पार बनरझुल्ली चौक पर एक व्यक्ति 175 बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सप्तरी जिला के करबोना थाना क्षेत्र के रामपुर कोदरकट्टी के रमेश यादव तथा थाना क्षेत्र के विजय मंडल व अनिल कुमार गुप्ता के रूप में हुई। खुटौना पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को 2 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष धन्नजय कुमार ने बताया शराबबंदी कानून को शक्ति से लागू करने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। थाना क्षेत्र के जगदीश मंडल के घर छापामारी की गई। पुलिस की भनक लगते ही नौ दो ग्यारह हो गया।



