
बिहार
MADHUBANI:- शराब बरामदगी मामले में निरहुआ गिरफ्तार
मधुबनी-14 जून। नगर थाना पुलिस ने शराब बरामदगी मामले में संजय सहनी उर्फ निरहुआ को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दरभंगा जिला के सदर थाना अंतर्गत तारसराय मुड़िया गांव निवासी संजय सहनी है। वर्तमान में वह बसुआरा चोक पर रहता है। बीते जनवरी महीने में उसके ठिकाने से शराब बरामद की गई थी। उस समय पुलिस को चकमा देकर वह भाग निकला था। उसके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।



