
MADHUBANI:- शब-ए-बरात व होली के मद्देनजर शहर में फ्लैग मार्च, एसडीएम ने कहा-असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही पैनी नजर
मधुबनी-17 मार्च। होली एवं शबे-ए-बरात को लेकर गुरूवार को सदर एसडीएम अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों ने फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च नगर थाना से निकल कर स्टेशन चौक,शंकर चौक, चाभच्चा मोड़,लहेरियागंज,गदियानी,गिलेशन,बाटा चौक, भौआड़ा, कोतवाली चौक सहित शहर के सभी चौक-चौराहों होते हुए पुनः नगर थाना पर वापस हुआ। फ्लैग में सदर एसडीपीओ राजीव कुमार,प्रशिक्षु डीएसपी,नगर थानाध्यक्ष अमित कुमार के अलावा भारी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था का माहौल कायम रहने एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ होली एवं शब-ए-बरात पर्व मना है। मौके पर सदर एसडीएम अश्वनी कुमार ने बताया कि शब-ए-बरात एवं होली का त्यौहार सभी लोग शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है। असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।



