
MADHUBANI:- विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन
मधुबनी-22 फरवरी। अयाची नगर युवा संगठन के तत्वाधान में डॉक्टर सर गंगा नाथ झा वाचनालय सरिसब-पाही प्रांगण में संस्था संस्थापक विक्की मंडल के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ ब्लड बैंक के निर्देशक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मृदुल कुमार शुक्ला,प्रबंधक मुकेश सिंह, एलएनएमयू दरभंगा के समाजशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विद्यानंद झा,मनोज कंठ,वाचनालय संचालक नवीन कुमार झा और अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें एक महिला रक्तदाता खुशबू सिंह रक्तदान की। सभी रक्तवीर को संस्था के तरफ से सम्मान पत्र,मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बातदें पिछले कुछ महिनों से देखा जा रहा है कि अयाची नगर युवा संगठन के सदस्य अपना रक्तदान कर जरुरतमंद रोगियों को रक्त देते हैं और उनकी अमूल्य ज़िन्दगी की रक्षा कर रहे हैं । ऐसे अबतक कई लोग हैं जिनकी धमनियों में इन रक्तवीरों का रक्त बह रहा है । ऐसा भी नहीं कि ये रक्तवीर केवल अपने क्षेत्र के लोगों की जान बचाते हैं, अपितु कहीं से भी अगर इनके पास मदद की गुहार आती है तो ये तुरन्त रक्त उपलब्ध करवाने का महान काम कर रहे हैं।संगठन के संस्थापक विक्की मंडल बताते हैं रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है ।युवाओं को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। ताकि ब्लड बैंक में ब्लड भरा रहे। रक्तदान के लिए धन की जरूरत नहीं है, एक बड़ा दिल की जरूरत होती है ।रक्तदान करने से बहुत सारी बीमारियां भी शरीर से दूर रहती है।
इन्होंने किया रक्तदान…….गणेश जी,जटाशंकर झा,मो समीर,शुकुल मिश्रा,अनुज कुमार झा,राजा कुमार,रमेश कुमार चौधरी,नारायण चौधरी,भरत कुमार,सुशील कुमार यादव,किशुन जी साह,संतोष कुमार झा,दीपक कुमार,सुनील कुमार यादव,राकेश मिश्रा,सुनील कुमार मंडल, शैलेश झा,नीरज कुमार साह,राजकुमार,बबलू पासवान,नारायण जी झा,गौतम कुमार मिश्रा,ऋषि कुमार ,ब्रजनंदन खां,राहुल कुमार प्रसाद,प्रवीण कुमार झा,अंकित सिंह ठाकुर ,लक्ष्मण राय,शंकर,प्रवीण ठाकुर,प्रदीप कुमार झा,मलाई नाथ मिश्र,अभय अमन सिंह,विवेक चंद्र मिश्र,रविशंकर सिंह,राकेश रौशन,अखिलेश चौधरी,रमेश कुमार,अरविंद मुखिया,उत्तम चौधरी,अमरनाथ ठाकुर, मनीष झा,मनोज कुमार राम,खुशबू कुमारी,रोहित कुमार चौधरी,विकास झा आदि। मौके पर संगठन के मनोज कंठ, कृष्णकांत मंडल,आदित्य कुमार,सतीश कुमार,प्रवीण कुमार,नंदू कुमार,इंद्रकांत ठाकुर, साधव कुमार,राजा कुमार,मो.पिंकू उपस्थित थे।



