बिहार

MADHUBANI:- विवाह भवन में सो रही महिला पर हमला, जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

मधुबनी- 26 जून।

नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात नगर निगम विवाह भवन में सोई हुई एक बुजुर्ग के ऊपर जानलेवा हमला दो अज्ञात अपराधियों ने कर दिया। हमलें में वृद्ध गंभीर तौर पर जख्मी हो गई। घायल महिला को आसपास के लोगों ने इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी 112 डायल कर पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंचकर घायल महिला व परिजनों से बातचीत कर हमला करने वाले अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला नगर निगम के पास
सब्जी का दुकान करती है। दुकान कई वर्षो से निगम के पास लगाती है। तथा वह अपनी सब्जी बेचने कारोबार करती है। वही, इलाजरत घायल वृद्ध नंदे नगर वार्ड संख्या 27 निवासी रामकुमारी देवी बतायी कि वह अपनी दुकान बंद कर विवाह भवन में सोने चली गई। नींद लगने के बाद अचानक दो युवक आए और एक ने गला दबाना शुरू कर दिया व दूसरे ने चाकू से सिर पर हमला किया। शोर मचाने व आसपास के लोगों को उठाने पर हमलावर वहां से भाग गए। इसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज जारी है।

अपराधियों से दहशत में है शहर के लोग—

शहर में अपराधिक घटनाएं जोरों से होने लगी है। अपराधियों जब चाहे तब किसी को गोली एवं चाकू मारकर हत्या दिनदहाड़े कर देते है। अपराधियों हत्या करने से जरा भी नहीं डरते है। इनके अंदर नाही पुलिस कि खौफ नाही पब्लिक की। दिन प्रतिदिन मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। आपको बता दे की विगत 15 जून दिन के 9 बजे शिक्षक आलोक कुमार को दिन दहाड़े शहर के बीचों बीच कोतवाली चौक पर चाकू गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया गया था। चाकू इस कदर गोदा गया था, की अस्पताल जाते वक्त उनकी मौत हो गया था। नगर में इस प्रकार की घटना होने से लोग डर के साएं में जी रहे है। घर से निकलने में लोग डरते है। लोगो ने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि इस प्रकार की घटना होने से पुलिस को नगर के चौक चौराहों पर पुलिस बल को नियुक्त करना चाहिए। ताकि नगर निवासी डर के नहीं जीए। आमलोगो के लिए पुलिस पुख्ता इंतजाम करें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button