
MADHUBANI:- विधायक समीर महासेठ के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन
मधुबनी-18 अप्रैल। रमजान के मुबारक मौके पर राजद के विधायक समीर कुमार महासेठ ने अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जिसमें मधुबनी नगर निगम के तत्कालीन उपमुख्य पार्षद वारिस अंसारी,मो इस्तेयाक अहमद, मोहम्मद इदरीस,मोहम्मद अकील अंजुम,पत्रकार मोहम्मद अखलाक,षाहिद कामरान,प्रो.इश्तियाक अहमद,मो.शौकत अली,अनीस अंसारी,मो तुल्लाह,प्रवेज हसन दानिष,तमन्ना शेख, शाहजहां,अमित महासेठ व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। मौके पर रोजेदारों ने नमाज अदाकर समाज में सलामती की दुआ मांगी। विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि रमजान के पवित्र माह में आपसी भाईचारा का रिश्ता मजबूत होता है। सामाजिक एकता को बल मिलता है। रमजान हमें नेक बनने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि रमजान के रोजे इस्लाम की पांच बुनियाद में से सबसे अहम अहकाम में से एक हुकुम है। कुरान करीम में जगह-जगह और हदीसे में रमजान के रोजे का जिक्र मौजूद है।



