
बिहार
MADHUBANI:- वाहन चेकिंग के दौरान साढ़े पांच लाख रूपये बरामद
मधुबनी- 15 मई। लोकसभा चुनाव को लेकर एफएसटी एवं एसएसटी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पांच लाख,बाबन हजार राशि बरामद की गई है। औंसी थाना के पास एनएच 127बी पर चलाये गये अभियान में एक बाइक की डिक्की से यह रकम बरामद की गई है। बरामद रकम घनश्यामपुर थाना,दरभंगा के देवरा निवासी धर्मपाल मंडल की बतायी जा रही है। प्रारंभिक । औंसी थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि बरामद रूपये की जांच की जा रही है। वाहन चेकिंग अभियान एफएसटी प्रभारी सह एमओ धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई



