बिहार

MADHUBANI:- लूटपाट आम्र्स एक्ट समेत कई मामलों में फरारी अपराधी गिरफ्तार

मधुबनी- 04 फरवरी। जयनगर थाना कांड संख्या-234/22 आर्म्स एक्ट का फरार अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को जयनगर थाने में एसडीपीओ विप्लव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव निवासी विजय कुमार साहु उर्फ विजय साहु पिता रामप्रीत साहु है। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को जयनगर थाना क्षेत्र के शहरी क्षेत्र स्थित जयहिंद सिनेमा जमीन मामले में रुपया की आवाजाही की सूचना एवं कुछ अपराध कर्मीयों को प्राप्त हुआ। उसी रुपया के लूटने के उद्देश्य से स्थानीय बस स्टैंड स्थित कई अपराधी एकत्रित हुए। अपराधी गतिविधि को देखते हुए पुलिस को गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने दल-बल के साथ स्थल पर घेराबंदी करतें हुए दो देशी पिस्तौल एवं दो बाईक के साथ सात अपराध कर्मीयो को गिरफ्तार किया था। जबकि कई अन्य अपराधी भागने में सफल रहा। घटना के संदर्भ में पुलिस ने थाने में थाना कांड संख्या-234/22 दर्ज कर फरार अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस मामले का फरार अभियुक्त विजय कुमार साहु इन दिनों अपने घर कोरहिया गांव आया हुआ है। और कुछ अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए साथियों के साथ संपर्क कर सकता है।

गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल ने फरार अपराधी विजय कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से उक्त कांडों में उपयोग होने वाले दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जबकि उक्त कांड में शामिल थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव निवासी अभिषेक यादव एवं संजय सिंघानिया को पुलिस ने रिमांड पर ले चुकी है। जबकि एक अन्य अभियुक्त कोरहिया गांव निवासी नीतीश यादव के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने जयनगर, लदनियां थाना क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। दोनों थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन मामला दर्ज हैं। जयनगर थाना कांड संख्या-234/22, 143/19,151/19,217/19 एवं लदनियां थाना कांड संख्या 271/22 व 14/23 आर्म्स एक्ट लूटपाट एवं शराब तस्करी मामला शामिल हैं। जबकि जिले के राजनगर थाने में दर्ज कांड संख्या-58/20 व 60/20 एवं जयनगर थाने में दर्ज कांड संख्या-175/19 और 181/19 में आरोपित है। प्रेस कांफ्रेंस में थानाध्यक्ष अमित कुमार,लदनियां थानाध्यक संतोष कुमार एवं एसआई सुप्रीया कुमारी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button