बिहार

Madhubani:- लाखों के गबन मामले में और दो लोगों की संलिप्तता उजागर, Axis Bank के 18 ग्राहकों से लोन की 6 लाख 93 हजार राशि डकार गये तीनों, आडिट रिपोर्ट से हुआ खुलासा, मधुबनी और सीतामढ़ी के हैं तीनों,कार्रवाई में जूटी पुलिस


मधुबनी- 14 अक्टूबर। लाखों के गबन मामले में और दो लोगों की संलिप्तता सामने आई है। नगर थाना कांड संख्या- 316/ 2023 के मुख्य अभियुक्त ब्रह्मानंद झा के साथ जगधारी ठाकुर एवं रवि कृष्ण चौधरी के खिलाफ ट्रैक्टर लोन की राशि गबन करने के आरोप में अनुसंधान शुरू कर दिया है। दारोगा अनुसंधानकर्ता मेघा कुमारी ने बताया कि एक्सिस बैंक एवं केबीएस कंपनी के ऑडिट रिपोर्ट में तीनों के द्वारा नौ लाख 18 हजार से अधिक रुपए गबन करने का मामला सामने आया है। ब्रह्मानंद झा एवं जगधारी ठाकुर मधुबनी जिला के झंझारपुर के चनौरागंज निवासी है। जबकि रवि कृष्ण चौधरी पुपरी सीतामढ़ी का निवासी है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपितों ने ग्राहकों से ट्रैक्टर लोन की राशि वसूल कर बैंक में जमा करने के बजाय बेईमानी के नियत से खुद अपने पास रख लिया। कंपनी की ओर से पूर्व में 12 सितंबर 2023 को ब्रह्मानंद झा पर दो लाख 24 हजार से अधिक रुपये गवन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बाद में जांच के दौरान जगधारी ठाकुर एवं रवि कृष्ण चौधरी द्वारा ब्रह्मानंद झा के साथ मिलकर 18 ग्राहकों से छह लाख 93 हजार से अधिक रुपए गबन करने का मामला सामने आया, तीनों कंपनी के कर्मचारी हैं। मधुबनी जिला में एक्सिस बैंक ऋण वसूली लिए नियुक्त किए गए हैं। एक्सिस बैंक द्वारा ग्राहकों को दिए गए ट्रैक्टर लोन का किस्त ग्राहकों से वसूलकर 24 घंटे के भीतर बैंक में जमा करना था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button