
बिहार
MADHUBANI:- लदनियां में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
मधुबनी-09 जनवरी। मधुबनी जिले के लदनियां बाजार निवासी पिन्टू साह रविवार को गले मे फंदा लगाकर आत्म हत्या करने की बात प्रकाश आया है। आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।
थाना पुलिस के मुताबिक रविवार की स्थानीय पंचायत की मुखिया कविता कुमारी की प्रतिनिधि बुधेश्वर यादव ने सूचना दी कि लदनियां निवासी कृष्णा सत्तू भुज्जिया दुकानदार अपना घर बन्द कर पिंटू साह गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मृतक की पत्नी सुशीला देवी के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।



