
MADHUBANI:-लदनियां जेई की कार्रवाई- 18 बिजली उपभोक्ता के खिलाफ तीन लाख से अधिक की एफआईआर
मधुबनी-27 नवंबर। लदनियां पावर सब स्टेशन के कनीय अभियंता पंकज कुमार शर्मा ने लदनियां थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी पर नकेल कसने एवं बकायदारों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर 18 लोगों के विरुद्ध 3 लाख 50 हजार से अधिक रुपये का विद्युत उर्जा चोरी का केस दर्ज करवाया है। प्राथमिकी के अनुसार तेनुआही गांव के राम इकबाल यादव पर 29 हजार 674 रुपये,एकहरी हथसारा गांव के रमेश कुमार यादव पर 11हजार 904,प्रमोद कुमार यादव पर 9 हजार 820,उतिम लाल यादव पर 12 हजार 314,मदनेश्वर यादव पर 9 हजार 943,शोभित लाल यादव पर 9 हजार 917,परीक्षण यादव पर 9 हजार 756,अयोधी यादव पर 9 हजार 922,एकहरी झिटकीयाही गांव के मो. मजीद पर 21 हजार 217,अब्दुल 14 हजार 024 हरेराम राय पर 16 हजार 639,एकहरी लालू नगर के मो. सलामत पर 6 हजार 973,मो.शाहबुद्दीन पर 12 हजार 384,लछमिनियां पंचायत बेंगा टोला के राजवीर यादव पर 13 हजार 495,ओम प्रकाश चोधरी पर 25 हजार 884 एवं जनार्दन यादव पर 19 हजार 502 रुपये विद्युत ऊर्जा चोरी का जुर्माना किया गया है। लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



