
क्राइम
MADHUBANI:- लदनियां के पथराही में तीन बाईक चोर रंगेहाथ गिरफ्तार
मधुबनी- 04 मार्च। लदनियां थाना क्षेत्र के पथराही गांव में ग्रामीणों ने रंगेहाथ तीन मोटरसाइकिल चोर को पकड़ कर लदनियां पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में बाइक मालिक शशिभूषण भारती के आवेदन पर केस दर्जकर तीनों आरोपित को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।
लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए चोर की पहचान पथराही गांव के मनीष कुमार यादव,बाबूबरही थाना क्षेत्र के दोनवारी गांव निवासी राजी कुमार एवं उक्त थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी संजय सिंह के रुप में कई गई। जबकि संजय सिंह के पुत्र अरविंद सिंह भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


