
MADHUBANI:- लदनियां के तत्कालीन बीडीओ अखिलेश्वर कुमार के टूर प्रोग्राम की संचिका कार्यालय में नही, R.T.I से खुलासा
मधुबनी- 13 अगस्त। लदनियां के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार द्वारा टूर प्रोग्राम में सरकारी नियमों में बरते गए अनियमितता प्रकाश में आया है। उक्त आशय का खुलासा लोक सूचना पदाधिकारी सह बीडीओ लदनियां राकेश कुमार ठाकुर द्वारा सेवा निवृत्त बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद के नाम 7 अगस्त 2023 को भेजे जवाबी पत्र से हुआ है। सेवा निवृत्त बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद ने मोबाइल फोन पर इस बाबत पूछने पर बताया कि विभाग ने हमारा ट्रांसफर 30 जून 2022 को लदनियां प्रखंड कार्यालय से वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड कार्यालय बीपीआरओ पद पर कर दिया। 31 जनवरी 2023 को सेवा निवृत्त हो गये। उन्होंने बताया कि सेवा निवृत्त के 14 माह गुजरने के बाद हमसे टूर प्रोग्राम के प्रति मांग की गई है। हमने लोक सूचना पदाधिकारी सह एसडीओ जयनगर को 11 जुलाई 2023 को आरटीआई के तहत पूर्व बीडीओ लदनियां अखिलेश्वर कुमार का जून 2020 से 30 जून 2023 तक तीन वर्षों का टूर प्रोग्राम का सूचना उपलब्ध कराने की मांग किया। लोक सूचना पदाधिकारी सह एसडीओ जयनगर ने 24 जुलाई 2023 को लोक सूचना पदाधिकारी सह बीडीओ लदनियां को मेरे द्वारा मांगी गई सूचना उपलब्ध कराने को पत्र भेजा गया। लोक सूचना पदाधिकारी सह बीडीओ लदनियां राकेश कुमार ठाकुर ने 7 अगस्त 23 को हमको मांगी गई सूचना उपलब्ध करा दिया। उन्होंने बताया कि आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में लोक सूचना पदाधिकारी सह बीडीओ लदनियां से स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि लदनियां के तत्कालीन बीडीओ अखिलेश्वर कुमार द्वारा कार्यालय में कही भी मांगी गई सूचना संधारित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी नियमानुसार सभी बीडीओ को प्रति माह प्रथम सप्ताह में अपने वरीय पदाधिकारी,डीडीसी एवं एसडीओ को टूर प्रोग्राम भेजना आवश्यक है। वहीं किए गए कार्य पर लॉग बुक संधारित एवं किसी भी पदाधिकारी का वेतन निकासी होता है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन बीडीओ लदनियां अखिलेश्वर कुमार तीन वर्षों तक किस आधार पर अपना वेतन निकासी किया है! जिलाधिकारी स्तर से जांच से ही असलियत सामने आयेगी कि तत्कालीन बीडीओ आखिर कुमार ने तीन वर्षों तक टूर प्रोग्राम संधारण क्यों नहीं किया।



