
MADHUBANI:- लक्ष्मीपुर पंचायत में दौड़ेगी विकास की रौशनी, ग्रामसभा में कई योजना पारित
मधुबनी-18 फरवरी। रहिका प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत में सबकी योजना सबका विकास के तहत शुक्रवार को समग्र समावेशी एवं सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना के लिए आमसभा मुखिया अब्दुर राजिक के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। आमसभा पंचायत में पंचायत की आम जनता विकासित योजनाओं पर चर्चा किया। तथा सर्वसम्मति से योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया। जिसमें पारिवारिक लाभ, कन्या विवाह,कबीर अंत्येष्ठि,खाद्य सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा कोषांग के लंबित मामलों के अलावा आवास,मनरेगा,15 वीं वित्त आयोग,षष्ठम राज्य वित्त आयोग एवं सात निश्चय सहित दर्जनों योजनाओं पर अंतिम सहमति दी गई।
वहीं जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पुराने जीर्ण शीर्ण पड़े कुओं का जीर्णोद्धार कराने,अधिक से अधिक पौधारोपण कराने,कब्रिस्तान एवं श्मशान में मिट्टीकरण, तालाब घाट का निर्माण,सड़क निर्माण,कूड़ेदान की व्यवस्था,स्ट्रीट लाइट,सीसीटीवी,नाला निर्माण आदि योजना को भी पारित किया गया। मौके पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य व बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद थे।



