मधुबनी- 26 सितंबर। हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव में रील्श बनाने के दौरान के एक किशोर की मौत मामले में नामजद प्राथमिक मुख्य आरोपित उमगांव निवासी शिवम कुमार साह को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। हरलाखी थाना परिसर में गुरुवार को प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसडीपीओ निशिकांत भारती ने बताया मृतक इंदल साह के मां के द्वारा हरलाखी थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिवम कुमार साह को हथियार के साथ गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। उन्होंने बताया युवक ने जिस हथियार से हत्या की थी। पुलिस ने वह हथियार भी बरामद कर लिया। साथ में पुलिस ने गोली का खोखा भी बरामद किया है। एफएसएल में भेज कर जांच कराई जाएगी। एसडीपीओ ने बताया पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी युवक हथियार कहां से खरीदा। मामले की पुलिस गहन जांच कर रही है। वहीं, फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस मौके पर हरलाखी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहनी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
