
MADHUBANI:- रहिका पंसस की बैठक में बीडीओ व सीओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
मधुबनी-21 फरवरी। रहिका प्रखण्ड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में सोमवार को प्रखण्ड प्रमुख जयंती देवी की अध्यक्षता में नव निर्वाचित मुखिया एवं समिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। पंचायत प्रतिनिधियों की पहली बैठक में अनुपस्थित रहे बीडीओ एवं सीओ के खिलाफ सदन से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि प्रखण्ड क्षेत्र के हर क्षेत्र के विकास के लिए मेरे समिति सदस्यगण कृतसंकल्पित है। वहीं प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मुखिया मिथलेश झा ने विभिन्न मुद्दों को उठाए। तथा अनुपस्थिति पदाधिकारियों को अगले बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य बताया। वहीं विधायक समीर कुमार महासेठ भी इस बैठक में उपस्थित थे। बैठक से कई अनुपस्थित पदाधिकारियों पर खेद जताते हुए कहा कि बैठक में अधिकारियों को उपस्थित रहना चाहिए। उन्होने पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों को सरकार द्वारा कटौती करने पर कहा कि इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे।
वहीं प्रनिनिधियों ने स्वास्थ्य,मनरेगा,सात निश्चय,शौचालय,जन वितरण प्रणाली,धान खरीदारी आदि मुद्दों पर भी चर्चा किया। बैठक में उपप्रमुख मो शब्बीर अहमद,ककरौल दक्षिणी के मुखिया मो सनाउल्लाह,इजरा पंचायत की मुखिया जाहिदा खातून,पंचायत समिति सदस्य जीमल अख्तर,राम बहादुर सहनी,फातिमा खातून,नूरजहां खातून,विजय राम,मुखिया ललन सिंह,मुखिया अब्दुर रजिक,सज्जाद अंसारी, एकरामुल होदा,कामनी देवी समेत कई प्रतिनिधि के अलावा सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।



