
MADHUBANI:- रहिका थानाध्यक्ष अरुण कुमार निलंबित, लापरवाही के आरोप में SP ने की कार्रवाई
मधुबनी- 13 अक्टुबर। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने लापरवाही के आरोप में रहिका थानाध्यक्ष अरुण कुमार को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। 11 अक्टूबर को प्राप्त प्राथमिकी का अवलोकन किया गया।

अवलोकनोपरांत पाया गया कि रहिका थाना में एक ही तिथि 09/10/2022 को चार प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें तीन प्राथमिकी बाईक चोरी से संबंधित थी। उक्त तीनों प्राथमिकी का अवलोकन करने पर पाया गया कि कांड संख्या-211/22 दिनांक 09/10/22 घटना की तिथि 11/12-09-22, कांड संख्या- 212/22 दिनांक 09/10/22 घटना की तिथि 05/10/22 है। तथा कांड संख्या-213/22 दिनांक 09/10/22 आवेदन प्राप्ति की तिथि 19/09/2022 है। जबकि उक्त तीनों घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की तिथि 09/10/2022 अंकित की गयी। प्राथमिकी दर्ज करने में विलंब एवं लापरवाही के आरोप में रहिका थानाध्यक्ष अरुण कुमार को निलंबित कर दिया। तथा पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने निर्देश देते हुए कहा है कि निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र मधुबनी होगा। साथ ही उपरोक्त आरोपों के लिए सात दिनों के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश भी दिया गया है। अगर निर्धारित अवधि तक स्पष्टीकरण प्राप्त नही होता है, तो समझा जायेगा कि इनको अपने बचाव में कुछ नही कहना है। तथा अग्रतर कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रहिका थानाध्यक्ष अरुण कुमार के लापरवाही एवं मनमानी के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार पुलिस अधीक्षक से शिकायत की जाती रही। बताया जा रहा है कि इन्ही शिकायतों की जांच के दौरान थानाध्यक्ष अरुण कुमार की लापरवाही उजागर हुई। तथा उन्हें अपने कार्यो में लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित किया गया।



