
बिहार
MADHUBANI:- रमन सिंह बने कोऑपरेटिव के चेयरमैन
मधुबनी- 12 अप्रैल। कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में रमन सिंह विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होंने 32 वोट से नवेंद्र झा को पराजित किया।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि मतदान में अध्यक्ष पद के लिए 399 में से 376 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए रमन सिंह को द्वितीय स्थान पर रहे नवेंद्र झा से 32 वोट अधिक है।



