
MADHUBANI:- रघेपुरा के युवक की हत्या कर शव को फेंका, बिस्फी क्षेत्र में फैली सनसनी, पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए कुछ युवक
मधुबनी- 02 दिसंबर। बिस्फी के पतौना ओपी क्षेत्र के परसौनी-अरेर मार्ग के मध्य रघेपुरा गांव के पास से एक युवक का शव मिला है। युवक की पहचान रघेपुरा के मो सालिक के पुत्र 13 वर्षीय नुरुल होदा के तौर पर हुई है। युवक को अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। युवक का कपड़ा भी क्षत विक्षत है। जिससे संभावना है कि युवक के साथ हत्या से पूर्व अपराधियों के साथ मारपीट भी हुई है। शनिवार की सुबह लोगों ने ह्यूम पाइप के नीचे शव देखा, तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लोग आए, तो मृतक के शव की शिनाख्त हुई। युवक की हत्या से लोगों में काफी आक्रोश है।

उधर सूचना मिलते ही पतौना ओपीध्यक्ष प्रह्लाद शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर छानबीन शुरू कर दिए। जबकि, ग्रामीण व परिजन मौके पर स्वान दस्ता व वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि युवक को रात करीब दस बजे किसी का फोन आया और युवक घर से बाहर निकल पड़ा। रात में युवक घर नहीं लौटा, तो उसके परिजन उसकी खोजबीन कर ही रहे थे, की युवक का शव मिलने की जानकारी परिजनों को हुई। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है। बावजूद, पुलिस गश्ती तक नहीं करती है। उधर, परिजनों के मांग पर एसएसबी का स्वान दस्ता आया, जो घटनास्थल के इर्द गिर्द घूमकर पुनः लौट गया। बताया जा रहा है कि स्वान दस्ता में शामिल खोजी कुत्ता शवस्थल से नजदीक एक तालाब पर जाकर लौट गया। कुत्ता के लौट जाने के बाद परिजन संदिग्ध युवकों के गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। उधर, शव पोस्टमार्टम में नहीं भेजे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीपीओ नेहा कुमारी ने लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम में लेकर सदर अस्पताल मधुबनी भेजवाया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ युवकों को इस मामले में हिरासत में लिया है। इधर एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस जूट गयी है। उन्होने बताया कि किसी भी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।



