बिहार

MADHUBANI:- यात्री बस-ऑटो की टक्कर में दो की मौत, चार जख्मी

मधुबनी- 08 दिसंबर। मधवापुर-साहरघाट मुख्य सड़क पर रविवार की सुबह भीषण हादसा हुआ। मधवापुर से निकले यात्री बस और ऑटो में टक्कर हो गयी। जिसमें अबतक दो लोगों की मौत हो गयी है। वहीं, चार अन्य लोग जख्मी है। जिनका इलाज विभिन्न जगहों पर चल रहा है। मृतकों में मधवापुर थाना के बिहारी गांव के मो.एनामुल (60) और राम प्रकाश साह (35) शामिल है। जबकि, घटना में ऑटो चालक विजय मुखिया, मोमिन खातून, अमृता देवी और राधा कुमारी शामिल है। बताया जा रहा है कि, सुबह में एक ही ऑटो में सवार होकर लोग मधवापुर जा रहे थे और दूसरे तरफ से पटना जानेवाली यात्री बस साहरघाट की ओर जा रही थी। बिहारी के निजी हॉस्पिटल के निकट कुहासे के कारण दोनों वाहनों की टक्कर हो गयी। टक्कर होते ही हड़कंप मच गया। उधर, ऑटो को टक्कर मारकर यात्रियों से भरे बस को चालक लेकर फरार होने में सफल हो गया। लोग जबतक दुर्घटना को समझ पाते, तबतक बस गायब हो गयी। उधर, ऑटो में दबे लोगों को स्थानीय लोगों ने निकाल कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि टक्कर में मो अनामुल की मौत कुछ ही देर में हो गयी। वहीं, दोपहर तक रामप्रसाद साह की भी मौत हो गयी। उधर,दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने बिहारी गांव के निकट मुआवजे की मांग को लेकर मधवापुर साहरघाट मुख्य पथ को बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया। उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मधवापुर थाना के एसएचओ पंकज चौधरी दल बल के साथ मौके पर पहुँचे। जहां लोगों को काफी देर तक समझाने बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन, लोग टस से मस नहीं हुए। उधर, सड़क जाम की सूचना पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मधवापुर बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, सीओ नीलेश कुमार जामस्थल पर पहुँच कर लोगों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम को खत्म कराया। करीब चार घंटो तक जाम की स्थिति होने के कारण दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मधवापुर एसएचओ पंकज चौधरी ने बताया कि, घटना की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button