
MADHUBANI:- मोहिउद्दीन बने एमएलसी प्रतिनिधि
मधुबनी- 21 जून। एमएलसी श्रीमती अंबिका गुलाब यादव ने बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के लिए पूर्व उप प्रमुख मोहिउद्दीन को बिस्फी प्रखंड प्रतिनिधि मनोनीत किया है। मनोनीत के बाद बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के नवटोली गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव,यूवा समाजसेवी आरिफ जिलानी अम्बर, मदन यादव मौजुद थे। मौके पर पूर्व उप प्रमुख मो मोहिउद्दीन ने कहा कि एमएलसी के द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करुगा। तथा अपने क्षेत्र की हर समस्याओं को निदान के लिए पूरा प्रयास करने का प्रयास करता रहुंगा। मौके पर जिला परिषद सदस्य मो. ताजउद्दीन,उमर अंसारी,पूर्व उप प्रमुख मो.चांद उस्मानी,मो.कामिल,मो.सेराज, भोला सहनी,मुकेश मेहता,रामचंद्र यादव,मो असरफ,मो हीरा,मो गुड्डू,मो सालहिन,मो नियाज,अजोधी यादव सहित कई लोग मौजूद थे।



