
MADHUBANI:- मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान
मधुबनी- 06 अक्टूबर। रहिका थाना क्षेत्र के सप्ताह में सड़क किनारे स्थापित मोमबत्ती एवं बकरी फैक्ट्री में रविवार दोपहर भीषण आग लग जाने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने से फैक्ट्री में रखे मोमबत्ती और बकरी जलकर खाक हो गया। जबकि फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर खड़े जेसीबी में भी आग के चपेट में आ गया। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। रहिका एवं मुख्यालय से दमकल गाड़ी पहुंचकर आग बुझाने में लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के मालिक महाराजगंज निवासी सुनील कुमार ने बताया कि, आग लगने से करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री के अंदर मोमबत्ती एवं बकरी था, जो कि आग के चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर को स्टाफ के द्वारा गैस चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। तभी मोमबत्ती गैस के पाइप पर गिर गयी, जिससे गैस लीकेज होने लगा और आग पकड़ लिया। आग इतनी भयानक लगी थी, जिसे हम लोग काबू नहीं कर पाए। सूचना के एक घंटे बाद अग्निशमन की गाड़ी आयी। उसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस संदर्भ में रहिका सीओ ने बताया कि, आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिये हैं। फैक्ट्री मालिक के द्वारा आवेदन दिया जाता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।