
MADHUBANI:- मेयर उम्मीदवारी की घोषणा के साथ डा.पीके झा ने कहा- मधुबनी को बनाऐंगे स्पार्ट सिटी
मधुबनी-09 सितंबर। नगर निगम के चूनाव में मेयर पद पर डॉ० पी के झा चुनावी मैदान उतरने का एलान कर दिया है। शुक्रवार को अपने आवास में पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होने एलान किया। तथा कहा कि मैं मधुबनी के विकास के लिए हमेषा आवाज उठाता रहा हुं, नगर निगम के चुनाव में मधुबनी की जनता कामयाब बनाती है, तो मैं मधुबनी नगर निगम क्षेत्र को एक विकसित क्षेत्र बनाउंगा। तथा मधुबनी को स्मार्ट सिटी बनाने का काम करूंगा।
नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त के साथ जलजमाव से मुक्त भी दिलाऊंगा सभी कामों में पारदर्शिता लाऊंगा और नगर निगम को सौंदर्य करण के लिए मैं जगह-जगह पर्यटक स्थल धार्मिक स्थल बनाऊंगा। साथ ही नगर निगम के अंतर्गत अलग से 200 बेड़ का अस्पताल खोलने का काम करूंगा। जिससे लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। नगर निगम में बंद पड़े बुनकर उद्योग को चालू कराऊंगा और नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों को नियमित करने के लिए सरकार को प्रेरित करूंगा।
मौके पर डॉ. लवकुश शर्मा,डॉ आशुतोष चंद्र झा, शशीकांत चोधरी, सुभेष चंद्र झा,श्री नारायण मिश्रा,संजीव कुमार ठाकुर,सज्जन सिंह,प्रभात रंजन झा उर्फ रिट्ठू सिंह,सुरेंद्र चोधरी,सुनील कुमार पासवान,देव नारायण मिश्र,देवनारायण राय,प्रभाकर झा,देवनारायण राय,संजय राय,दीपक चोधरी श्याम पासवान मौजूद थे।



