बिहार

MADHUBANI:- मुहर्रम में उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंः डीएम

मधुबनी- 05 जूलाई। जिले में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण सौहाद्रपूर्ण एवम भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक एवं ऐतिहातन तैयारी की गई है। इस अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण को लेकर जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवम पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत जिले के 445 स्थानों पर 890 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर संयुक्त फोटो,जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नम्बर पर भेजना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। शांति भंग करने वाले’ या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित है। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने से जरा भी नही हिचके। सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह से चोकस रहने का निर्देश दिया गया है। विधिव्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों को जबाबदेही दी गई है, जो सीधे पल-पल की गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ एवम थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि आपस मे समन्वय बनाकर लगातार सभी संवेदनशील एवम महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम का त्योहार मनाने की अपील किया हैं। जिले की पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 04 जुलाई से कार्य कर रहा है। पर्व के समाप्ति तक लगातार 24 घंटे कार्य करेगा। किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06276-224425 पर संपर्क कर सकते है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी के रूप में पुलिस उपाधीक्षक रश्मि रहेगी। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तीन शिफ्टों में कार्यरत रहेगा। सभी शिफ्टों में पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में दंगा नियंत्रण कंपनी,वज्रवाहन,अग्निशमन आदि की तैनाती की गई है। अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशाम दस्ता को हर समय तैयार रखेंगे, ताकि आपात स्थिति में ससमय नियंत्रण किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर झूठी,भ्रामक एवम अफवाह फैलाने वाली खबरों पर नजर रखे। इसको लेकर जिला साइबर सेल एवं सूचना एवं जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने एवम ऐसे असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button