बिहार

MADHUBANI:- मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में घोषित योजनाओं को मिली सरकारी स्वीकृति

मधुबनी- 04 मई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के क्रम में मधुबनी जिले के विकास के लिए की गई घोषणाओं एवं राज्य सरकार द्वारा उन सभी घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर ससमय उसकी स्वीकृति के उपरांत योजनाओं की कार्य प्रगति से संबंधित विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने सभी संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में किया। उन्होंने समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया की संबंधित योजनाओं के लिए भूमि अर्जन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित गति से करे,ताकि ससमय योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने डीसीएलआर सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन भूमि अर्जन के कार्य की प्रगति की समीक्षा करवाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कार्य में प्रगति दिखनी चाहिए। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि शहर में अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के कार्य हेतु जल्द एजेंसी का चयन करें। उन्होंने मिथिला हाट के विस्तारीकरण के कार्य की समीक्षा के क्रम में संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिये। गौरतलब हो कि 12 जनवरी को प्रगति यात्रा क दौरान मधुबनी जिले के विकास को लेकर नौ घोषणायें की गई थी। जिसकी स्वीकृति में सरकार द्वारा दे दी गई है, जो निम्न है। बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई सुविधा के लिए कमला नदी से मरने कमला-पुरानी कमला जीवछ नदी की इन्टर लिंकिंग कार्य किया जायेगा, जिसपर 426 करोड़ 01 लाख के राषि की लागत आऐगी। जिसकी स्वीकृति दी गयी है। पश्चिमी कोशी नहर के बिदेश्वरस्थान उप शाखा नहर एवं उग्रनाथ शाखा नहर का सृदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण किया जायेगा, जिसपर 748 करोड़ 13 लाख के राषि की लागत आएगी। इसी तरह मिथिला हाट का और विस्तारीकरण किया जायेगा, जिसपर 7 करोड़ 78 लाख के राषि की लागत आएगी। मधुबनी में अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण कराया जायेगा,जिसपर 14 करोड़ 53 लाख के राषि की लागत आएगी। जयनगर शहीद चोक के पास रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जायेगा। जिसपर 178 करोड़ के राषि की लागत आएगी। मधुबनी शहर के लिए रिंग रोड का निर्माण किया जायेगा,जिसके तहत कनकपुर से जगतपुर तक सड़क निर्माण कराते हुए इसे पंडौल बाइपास से जोड़ा जायेगा। जिसपर 293 करोड़ 95 लाख के राषि की लागत आएगी। एनएच 27 के समीप लौकही प्रखंड में बनगामा गाँव के समीप लगभग 500 एकड़ जमीन में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा,जिसपर 02 अरब 36 करोड़ 25 लाख के राषि की लागत आएगी। जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डे को छोटे विमानों के लिए उड़ान योजना में शामिल करने हेतु केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जायेगा। माँ सीता एवं प्रभु श्री राम के प्रथम मिलन स्थल फुलहर स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। जिसपर एक करोड़ 13 लाख के राषि की लागत आएगी। इस सभी योजनाओं को सरकार ने स्वीकृति दे दी है। बैठक में अपर समाहर्ता राजेश कुमार,नगर आयुक्त अनिल चेधरी,डीपीआरओ परिमल कुमार सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button