
बिहार
MADHUBANI:- मुखिया जी ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराया
मधुबनी- 16 अगस्त। लदनियां प्रखंड क्षेत्र से एक बहुत हि संवेदनशील मामला प्रकाश मे आ रहा है। प्रखंड क्षेत्र के सिधपकला पंचायत के मुखिया के द्वारा 76 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तो उक्त पंचायत के द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम मे तिरंगे झंडे को आसमान में उल्टा लहरा दिया गया। मामले के गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आवाज उठाया है। जिस को लेकर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार मंडल के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराए जाने को लेकर पंचायत के अंदर से ही जोरदार आवाज उठ रहा है।
पूर्व मुखिया गणेश यादव, पंचायत पैक्स अध्यक्ष देव कुमार यादव,पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव सहित कई लोगों ने उक्त घटना की निंदा करते हुए इस संबंध में की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।



