
MADHUBANI:- मुखियाओं ने अधिकारियों से वार्ता के बाद जारी की सोलर स्ट्रीट लाईट की राशि, लाईट की गुणवत्ता पर मुखियाओं ने उठाए हैं सवाल
मधुबनी- 16 फरवरी। मुख्यमंत्री ग्रामीण स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाईट योजना को शुरू करने के लिए प्रथम किस्त की राषि पंचायत से देने का आदेष सरकार के द्वारा किया गया है। परंतू पंचायत के मुखियाओं द्वारा सोलर स्ट्रीट लाईट के गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर दिया गया है। रहिका प्रखंड क्षेत्र के जगतपूर,हुसैनपुर एवं ककरौल उत्तरी के चार-चार वार्डो में सोलर स्ट्रीट लाईट लगाया गया है। लेकिन उक्त सोलर स्ट्रीट लाईट से दो से चार घंटे ही रौषनी देने की षिकासत वार्ड सदस्यों द्वारा मुखिया से की गई। जिसके बाद रहिका प्रखंड क्षेत्र के मुखियाओं ने सोलर स्ट्रीट लाईट के गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पंचायत से 40 फीसद राशि देने से इंकार कर दिया गया। तथा लाईट के वाट को 20 से बढ़ाने की मांग किया है।
जिसके बाद रहिका प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुश्री दीपिका झा को रहिका प्रखंड क्षेत्र के मुखियाओं के साथ आपातकाली बैठक करनी पड़ी। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया उपस्थित हुए। जिसके बाद अधिकारियों एवं मुखियाओं में काफी लंबी वार्ता चली। जिसके बाद दोनों अधिकारी ने बताया कि मुखिया जी के द्वारा जो भी सवाल उठाए गए हैं, उससे वरीय अधिकारियों को अगवत कराया जाएगा। वार्ता के बाद सभी मुखिया जी के द्वारा लगाए जा रहे सोलर स्ट्रीट लाईट की 40 फीसद राशि एजेंसी को देने की अनुमति दे दी गई है। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेष झा,उपाध्यक्ष मो.सनाउल्लाह,मुखिया जाहिदा खातुन,अनिल चौधरी,एकरामुल होदा आदि उपस्थित थे।
इधर रहिका प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुश्री दीपिका झा ने बताया की रहिका प्रखंड बिहार में पहला प्रखंड बन गया है, जहां सबसे पहले मुख्यमंत्री ग्रामीण स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाईट योजना की शुरूआत की गयी है। तथा प्रथम चरण का कार्य पूर्ण भी कर दिया गया है।



