
MADHUBANI:-मिथिला पेटिंग सीखने के लिए बालिकाओं में उत्साह
मधुबनी-18 दिसंबर। शहर से सटे जगतपुर मिश्र टोल स्थित संचालित सर्वश्री अल्का शिल्प उद्योग के तत्वावधान में स्कूली छात्राओं को निशुल्क मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण अल्का झा ने बताया कि बालिकाओं को मिथिला पेंटिंग का प्रशिक्षण देकर आत्मानिर्भर बनाने की कोशिश रंग लाने लगी है। एक दशक से लगातार छात्राओं को निशुल्क मिथिला पेंटिंग का प्रशिक्षण देती आ रही है। प्रशिक्षण प्राप्त अनेकों कलाकार आत्मनिर्भर की ओर बढ़ चुकी है। प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंचे कला के क्षेत्र में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित शरद कुमार ने कहा कि मिथिला पेंटिंग के अलावा पेपरमेसी कला, सुजनी, टेराकोटा के विभिन्न आयाम को पुनर्जीवित करने से यहां हर घर में स्वरोजगार होगा। यहां की बालिकाएं आत्मनिर्भर होकर समाज को नई दिशा प्रदान करेंगी। कला में निपुण महिलाओं के समक्ष भविष्य में आर्थिक कठिनाई नहीं होगी। मौके पर डाॅ. आरके झा ने बताया कि निशुल्क प्रशिक्षण से बालिकाओं में मिथिला पेंटिंग की रुची बढ़ने लगी। बालिकाएं मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में कड़ी मेहनत के साथ कुछ कर गुजरने की तमन्ना लिए नया-नया प्रयोग कर रही है। शिविर में कौशल कुमार मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



