बिहार
MADHUBANI:- मिक्सचर मशीन में दबने से ट्रैक्टर चालक की मौत
मधुबनी- 11 सितंबर। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के ख़सियाघाट पुल के समीप मिक्सचर मशीन के ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गयी है। मृत चालक की पहचान सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना के रामपुर गांव के बैधनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मृतक मिक्सचर मशीन लेकर पुपरी से खसियाघाट के एक व्यक्ति के मकान के ढलाई के लिए आया था। देर रात करीब एक बजे मशीन लेकर बांध होकर लौट रहा था। जहां ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाँधनुमा सड़क से करीब पांच फीट नीचे लुढ़क गया। जहां ट्रैक्टर पलट गया। जहां चालक के सीने में स्टेरिंग लग गया।
बताया जा रहा है कि चालक के सीने की हड्डी अंदर से दो भाग में हो गयी थी। उधर, बुधवार की सुबह शौच करने गए लोगों की नजर ट्रैक्टर पर गयी तो हादसा की जानकारी लोगों को हुई। उधर, घटना की जानकारी बेनीपट्टी थाना को दी गयी। सूचना मिलते ही अपर एसएचओ कंदन बास्की दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर जेसीबी मंगा कर ट्रैक्टर को सीधा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि, परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी है। उनके द्वारा दिये गए आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज की जाएगी।



