
MADHUBANI:- माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष फैयाज व सचिव शम्भू झा निर्वाचित
मधुबनी- 26 सितंबर। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधुबनी इकाई का सांगठनिक चुनाव का परिणाम रविवार देर रात जारी हुआ। शान्ति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न चुनाव के बाद दसवें राउंड के बाद चुनाव परिणाम घोषित हुआ। इस साल का चुनाव शुरू से ही रोमांचकारी रहा है। प्रखंड स्तर पर शुरू हुई गहमागहमी जिले के चुनाव में भी जारी रहा। आखिरकार हुए इस चुनाव में प्लस टू विद्यालय नाहस खंगरैठा, विस्फी के शिक्षक फैयाज अहमद को अध्यक्ष पद पर तथा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बह्मोत्तरा,पंडौल के शिक्षक शम्भु कुमार झा को सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। उच्च विद्यालय शंभुआर के प्रांगण को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया था। जिसमें जिले के प्रखंड एवं अनुमंडलस्तर पर निर्वाचित कुल 188 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर कुल 15 प्रत्याशियों का चयन किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार एवं फैयाज अहमद ने नामांकन किया था। जिसमें फैयाज अहमद को 98 तथा विजय कुमार को 86 मत प्राप्त हुए । वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कुल चार नामंकन दाखिल किये गये जिसमें सर्वाधिक मत कामेश्वर कुमार को प्राप्त हुए। वहीं दिलीप कुमार सिंह को स्वागत समिति की ओर से उपाध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया।

सचिव के लिए चार थे प्रत्याशी—
सबसे रोमांचक मुकाबला सचिव पद को लेकर मतदान केन्द्र पर दिनभर गहमा गहमी बनी रही। इस पद के लिए कुल चार लोगों ने नामांकन किया जिसमें डॉ. मनोहर झा एवं शम्भु कुमार झा के बीच कांटे की टक्कर मतदान समाप्त होने तक चर्चा बनी रही। परन्तु ज्योंहि पांच बजे से मतगणना कार्य शुरु हुआ पहले ही राउंड से शुम्भु झा ने अपने प्रतिद्वन्दी प्रत्याशी मनोहर झा से काफी बढ़त के साथ आगे बढ़ने लगे। अन्तिम दसवें राउंड के बाद घोषित परिणाम में शम्भु कुमार झा को 113 एवं मनोहर झा को 64 मत प्राप्त हुए । शेष अन्य दो प्रत्याशियों ने तो दहाई अंक भी नही पार कर सकी। जिले में संयुक्त सचिव के कुल पांच पदों पर अशोक कुमार, मनोज कुमार पाठक,अंजनी कुमार प्रसाद, राजाराम झा, एवं सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने प्रतिद्वन्दियों को अच्छे वोटे के अन्तर से पराजित कर निर्वाचित घोषित किये गये। वहीं प्लस टू विद्यालय भेजा के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव नयन झा कोषाधयक्ष पद पर निर्वाचित हुए। अध्यक्ष मूल्यांकन परिषद पर कुमार पशुपति नाथ, सचिव मूल्यांकन परिषद पर मो. ओबैदुल्लाह सफल घोषित किये गये । प्रमंडल कार्य समिति के दो पदों पर राम प्रवेश महतो एवं उज्ज्वल कुमार झा निर्वाचित हुए। वहीं राज्य कार्य समिति के सदस्य पद पर प्लस टू विद्यालय बानेश्वरस्थान के समीर अभिषेक निर्वाचित हुए।
मौके पर निवर्तमान जिला सचिव बेचन झा, प्रमंडल उपाध्यक्ष मो.मुस्ताक,मो. निजामुद्दीन,गौरीकांत मिश्र,वैद्यनाथ सिंह,रजनी झा,सुनैना कुमारी,हरिवंश चोधरी,रंजीत पासवान,पवन कुमार सिंह,मिथिलेश कुमार रंजन,वजी अहमद,अखिलेश ठाकुर,संजय कुमार,आनन्द पटेल, शशिशेखर,तपेश्वर सिंह,मृत्युंजय सिंह,सुधीर कुमार सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं,पुस्तकालयाध्यक्ष व शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे। कुल 188 मतों में 185 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। विजययी प्रत्याशियों को देर रात से ही बधाई देने का तांता लगा रहा।



