बिहार

MADHUBANI:- माकपा नेताओं की गिरफ्तार के खिलाफ प्रतिरोध मार्च

मधुबनी- 01 नवंबर। बुधवार को माकपा जिला कमिटि द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत प्रतिरोध मार्च स्टेशन से मुख्य मार्ग होते हुए सैकड़ों कार्यकर्ता ने जमकर नारेबाजी करते हुए समाहरणालय धरना स्थल पर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता रामजी यादव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए माकपा के जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा मधेपुर में बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन और किसान सभा के द्वारा घेरा डालो डेरा डालो बाढ़ पीड़ितों के सवाल पर आंदोलन चलाया जा रहा था आंदोलन में ही रात को 11 बजे मजदूरों के नेता राम नारायण यादव को एक प्रशासनिक षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार कर लिया गया, जो घोर निंदनीय है, जिसकी हम कड़ी आलोचना करते हैं। मधेपुर के प्रशासन ने साजिश कर 234/23 फर्जी मुकदमा दर्ज किया, जो सरासर झूठ है। हमारे दो नेताओं को वगैर जांच किए हुए राम नारायण यादव और शशिभूषण प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ज्योति झा और भारत का छात्र फेडरेशन के जिला सचिव प्रभात कुमार एवं नौजवान सभा के नेता नवीन कुमार यादव को भी दुर्भावना से ग्रस्त जानबूझकर मुकदमा में घसीटने का काम किया। हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि अबिलंब झूठा मुकदमा को वापस लिया जाए। तथा मधेपुर के लापरवाह अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग करते हैं। सभा को विजय नाथ मिश्र,सोनधारी यादव,सुनील मिश्रा,दिलीप झा,बाबूलाल महतो, पवन भारती,अशोक यादव,राणा प्रताप सिंह,राजीव सिंह,बिन्दु यादव,विजय पासवान,गरीबन राम,रेखा देवी,बीबी खातुन,कैलाश पासवान,हलखोरी महतो,अनीता देवी,मंजू देवी,उर्मिला देवी,पवन यादव,सुनील सिंह सहित अन्य नेता ने संबोधित किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button