बिहार

MADHUBANI:- महागठबंधन की बिंदु गुलाब यादव बनी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के करीबी संजय यादव बने उपाध्यक्ष

मधुबनी-03 जनवरी। मधुबनी जिला परिषद अध्यक्ष पद पर महागठबंधन की उम्मीदवार बिंदु गुलाब यादव ने भारी मतों से जीत दर्ज की। उन्होने एनडीए उम्मीदवार सईदा बानो को 22 मतों से पराजित किया। जहां बिंदु गुलाब यादव को 39 एवं सईदा बानो को 16 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर संजय यादव निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होने एनडीए उम्मीदवार पिंटू मिश्रा को 12 मतों से हराया है। जहां संजय यादव 31,पिंटू मिश्रा 19 एवं दीपक सिंह को 4 मत प्राप्त हुए।

एनडीए ने जिला परिषद अध्यक्ष के लिए सईदा बानो एवं उपाध्यक्ष पद के लिए पिंटू मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया था। जबकि महागठबंधन ने अध्यक्ष पद के लिए बिंदु गुलाब यादव को अपना उम्मीदवार बनाया था। इसी तरह कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया था। परंतू सोमवार को जैसे ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ,तो एकाएक उपाध्यक्ष पद पर संजय यादव ने अपनी दावेदारी करके सबको हैरत में डाल दिया। दबी जुबान में लोगो ने बताया की संजय यादव को महागठबंधन का समर्थन था। इस तरह जिला परिषद की दोनों सीट पर एनडीए को निराष हाथ लगी।

उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित संजय यादव पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव के काफी करीबी हैं। वैस चुनाव को लेकर डीआरडीए के पास दिन भर महागठबंधन एनं एनडीए के कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। इधर दोनों को मुबारकबाद देने वालों में पुर्व मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव,पूर्व विधायक डा फैयाज अहमद,पूर्व विधायक गुलाब यादव,सजद-डी के अध्यक्ष प्रो औसाफ लडडन,आलोक कुमार यादव,सुरेष चन्द्र चैधरी,राज कुमार यादव,आमिर हुसैन,आरिफ जिलानी अम्बर,जयजयराम यादव,पूर्व जिला पार्षद मो मेराज,मो अरसलान सहित कई शामिल हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button