
MADHUBANI:- महथा के वार्ड 13 के क्रियान्वयन सह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष-सचिव पर प्राथमिकी का आदेश
मधुबनी- 02 मार्च। जिलाधिकारी अमित कुमार ने लदनियां प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र भेजकर प्रखंड क्षेत्र के महथा के वार्ड संख्या-13 के पूर्व वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर राशि वसूली के लिए निलाम पत्र वाद दायर करने का आदेष दिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि महथा पंचायत के वार्ड संख्या-13 में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना में प्राक्कलित रकम 14 लाख 99 हजार 7 सौ थी। जिसमें से कार्य के लिए ग्राम पंचायत के खाता से 16 फरवरी 2019 को वार्ड संख्या-13 के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाता में 13 लाख भेजी गई। वार्ड संख्या-13 के संवेदक के खिलाफ लदनियां थाना कांड संख्या-81/2020 में नामजद अभियुक्त बनाए गए व्यक्तियों के खिलाफ निलाम पत्र वाद दायर कर राशि की वसूली करने के लिए अनुरोध किया गया था। परंतू राशि नही लौटायी गई।

इस लिए सरकारी राशि दुरूप्रयोग करने गलत मंशा से संवेदक जूरिट सर्विस प्राईविट लिमिटेड को कुल-13 लाख रूपया दे दिया गया। जिस कारण पेयजल योजना कार्य बाधित रहा। तथा योजना का लाभ लाभुकों को नही मिल पाया।
जिलाधिकारी ने लदनियां प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि पत्र प्राप्त होने के तीन दिनों के अन्दर महथा पंचायत के वार्ड सख्या-13 के पूर्व के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव के खिलाफ सरकारी रकम का गलत दुरूप्रयोग करने के आरोप में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई का प्रतिवेदन कार्यालय को भेजें।



