बिहार

MADHUBANI:- मलंगिया में बुनियाद स्वामी मंदिर को जबरदस्ती से राम मंदिर बनवाने का विवाद गहराया, लगेगा धारा 144

मधुबनी-13 फरवरी। रहिका प्रखंड अंतर्गत मलंगिया गांव में बुनियाद स्वामी मंदिर को जबरदस्ती ढंग से राम मंदिर बनवाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में मलंगिया निवासी रामभरोस महतो ने एक लिखित आवेदन रहिका थाना में दिया है। जिसमें आरोप लगाया है कि मैं अपने निजी जमीन में बुनियाद स्वामी का मंदिर ग्रामीणों की सहायता से बना रहा था।

परंतु रामनारायण महतो, जो कि बाबा कुट्टी स्थान पर रहता है और अपने आपको स्थान का महंत कहता है। कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर बलपूर्वक बुनियाद स्वामी मंदिर को राम मंदिर बनवाने के लिए जोर देने लगा। इस संबंध में ग्रामीण स्तर पर एक पंचायत भी हुई। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि बुनियाद स्वामी का मंदिर ही बने। कुछ शरारती तत्व जो महंत कहलाने वाले राम नारायण महतो से मिले हुए हैं। वे सभी बलपूर्वक राम मंदिर निर्माण का एक पोस्टर लगाकर वहां रखे बालू गिट्टी का उपयोग कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिससे बुनियाद पंथ को मानने वाले लोगों में काफी रोष उत्पन हुआ। इसका विरोध किया,परंतु महंत राम नारायण महतो कुछ लोगों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। तथा बलपूर्वक मंदिर बनाने का कार्य जारी रखने का बात करने लगा। इसी बीच रामभरोस महतो अपने जमीन की रक्षा हेतु आवेदन रहिका थाना में दिया।

रहिका थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर दोनों पक्षों को बुलाया गया। जिसमें दोनों पक्षों के कागज और दस्तावेज देखने के उपरांत दोनों पक्षों पर धारा 107 एवं जमीन पर धारा 144 लगाने की बात कही है। ताकि दोनों पक्षों में शांति कायम रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button