बिहार

MADHUBANI:- मतदान का प्रतिशत बढ़ाकर जिले का मान बढ़ायेंः डीएम

मधुबनी- 24 अप्रैल। लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर जिले में स्वीप गतिविधि के तहत वातावरण निर्माण के उद्देश्य एवं मिशन 70 की सफलता को लेकर मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ में बुधवार को आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा, पद्मश्री बौआ देवी,दुलारी देवी एवं जिला स्वीप आईकॉन पूनम मिश्रा सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि मताधिकारी की अपनी जिम्मेदारी से नहीं भागना है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों से औसतन कम मतदान मधुबनी जिला मतदान का प्रतिशत विगत निर्वाचन में रहा है।

मधुबनी जिले के लोग सभी क्षेत्रों में देश-दुनियां में अग्रणी भूमिका में है। मधुबनी जिला के लोग अपने बातों को बेवाकी पूर्वक रखते है। जिससे मधुबनी बुद्धिजीवियों एवं मृदुभाषियों का जिला कहा जाता है। ऐसे में जिले का मतदान प्रतिशत कम रहना एक प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। इस बार सभी मधुबनी जिला वासी अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए मतदान प्रतिशत को जिला के मिशन 70 प्रतिशत के लक्ष्य को अवश्य पूर्ण करेंगे। इस क्रम में 07 मई को झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र एवं 20 मई को मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर खासकर वैसे मतदाता जिनका इपिक बन गया है, और वे पहली वार मतदान करेंगे, उनसे अवश्य मतदान करने का अनुरोध किया। पद्श्री बौआ देवी एवं दुलारी देवी के द्वारा सभी लोगों से मैथिली में मतदान के अधिकार के उपयोग करते हुए मतदान की अपील की गयी। तत्पश्चात जिला स्वीप आईकॉन पूनम मिश्रा आईब गेलै वोटक समैया यो चलू मतदान करबै। ‘‘जागो-जागो रे मतदाता, विधाता बनो भारत के गीत गाकर लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए सभी लोगों से 07 मई को झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में एवं 20 मई को मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में मतदान करने की अपील की गयी। पुनः उप-विकास आयुक्त के द्वारा भी सभी उपस्थित लोगों से अपने आस-पास के लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक कर मतदान अवश्य करवाने की अपील की गयी। उपस्थित सभी को मतदाता जागरूकता शपयः भी दिलवाई गई। कार्यक्रम में सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार,एसडीसी सुजीत वर्णवाल, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक आशीष अमन,जीविका के डीपीएम वसीम अंसारी,रजनीश कुमार समेत मिथिला चित्रकला संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button