
MADHUBANI:- भाजपा का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर 17 से,डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री होंगे शामिल
मधुबनी-15 दिसंबर। स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते पीएचईडी मंत्री डा.रामप्रित पासवान ने कहा कि आगामी 17 दिसंबर को पंडौल प्रखंड क्षेत्र के किरण टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज मधेपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण षिविर होगा। जो 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में जिला पदाधिकारी,मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष,महामंत्री,प्रकोष्ठ,प्रकल्प के सभी संयोजक,सह संयोजक एवं जिला कार्यसमिति के सभी सदस्य तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय,उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं मंत्री रेणु देवी,मंत्री आलोक रंजन,मंत्री जीबेश मिश्र,मंत्री राम सूरत राय,विधि मंत्री प्रमोद साह एवं भाजपा जिले मधुबनी के सभी सांस,विधायक एवं पार्षद शामिल होंगे। इस प्रेसवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर झा, किरण टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के डायरेक्टर सियाराम मिश्र,जिला महामंत्री संजीव कुमार बादल,जिला कोषाध्यक्ष अरुण कान्त झा,युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल राज,जिला पदाधिकारी प्रमोद सिंह,आईटी सेल सह संयोजक राघव झा,मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



