
MADHUBANI:- बेनीपट्टी में निर्विरोध चुने गए प्रमुख व उप प्रमुख,बासोपट्टी राम प्यारी देवी व राजनगर में सुलेखा बनी प्रमुख
मधुबनी-29 दिसंबर। जिले के बेनीपट्टी,राजनगर एवं बासोपट्टी प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय में बेनीपट्टी प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख चुनाव को लेकर विषेष बैठक हुई। जिसमें सबसे पहले सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता के अलावे आजीवन शराब सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गयी। उसके बाद सभी पंचायत समिति सदस्यों सर्व सहमति से सोनी देवी को प्रमुख एवं अशोक चौधरी को उप प्रमुख चुन लिया।

बासोपट्टी प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का जयनगर अनुमंडल कार्यालय में चुनाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी के निगरानी में विषेष बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी 22 नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता के अलावे आजीवन शराब सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गयी। जिसके चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। बासोपट्टी प्रखंड के प्रमुख के लिए कटैया पंचायत समिति सदस्य राम प्यारी देवी एवं सिरियापुर पंचायत समिति सदस्य पूनम कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव के बाद मतों की गिनती करायी गई। जिसमें राम प्यारी देवी को 15 एवं पूनम कुमारी को 7 मत प्राप्त हुए। जहां अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी बेबी कुमारी ने राम प्यारी देवी को 8 मतों से विजयी घोषित किया। इसी तरह उप प्रमुख पद के लिए पंचायत समिति सदस्य आशा चैधरी पंचायत समिति सदस्य हितलाल सहनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमे आशा चैधरी को 13 एवं हितलाल सहनी को 9 मत प्राप्त हुआ। चार मतों से आशा चैधरी को निर्वाचित घोषित किया गया।

राजनगर प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख चुनाव के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में विषेष बैठक आयोजित हुई। पहले सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद की शपथ दिलायी गई। उसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुइ। प्रमुख के लिए सुलेखा देवी एवं मो अरमान ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव के बाद मतों की गिनती हुई। जिसमें सुलेखा देवी को 18 मत एवं मो अरमान को 15 मत प्राप्त हुए। जहां अुनमंडल निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीएम अष्विनी कुमार ने सुलेखा देवी को तीन मतों से विजयी घोषित किया। जबकि उप प्रमुख के लिए गोपाल प्रसाद धिरासारिया एवं शीला देवी ने नामांकन किया। चुनाव के बाद मतों की गिनती हुई। जिसमें गोपाल प्रसाद धिरासारिया 20 एवं शीला देवी को 13 मत प्राप्त हुए। जहां गोपाल प्रसाद धिरासारिया 7 मतों से विजयी घोषित किया गया।



