
MADHUBANI:- बेनीपट्टी में निजी बोरिंग के सहारे खेती को विवश हैं किसान
मधुबनी-07 मार्च। बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश नलकूप व उदवह सिंचाई योजना ठप है। जिसके कारण किसानों को निजी बोरिंग के सहारे खेती करना विवशता बन गयी है। कही यांत्रिकी गड़बड़ी तो कही अनियमितता के कारण दम तोड़ चुका नाला। किसानों को पटवन की समस्या ज्यों का त्यों बना हुआ है।
बेनीपट्टी के पाली धौंस नदी के सहारे उदवह सिंचाई योजना के तहत मशीन लगाई गई है। जहां का ताला खुले हुए वर्षो हो गए। स्थिति ये है कि उक्त जगह पर लोग अब शराबखोरी का अड्डा बना दिया है। जबकि, योजना को जीर्णोद्धार के लिए वर्ष-2013 में लाखों की लागत से मशीन घर बनाया गया।
मुखिया राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि उक्त योजना से कोई भी किसानों को आजतक लाभ नहीं मिला है। क्योंकि, उसका पाइप नदी के ऊपरी भाग में अधिष्ठापन किया गया है। नदी में जब पानी रहता है तो वैसे ही किसानों के खेत में पानी होता है। उन्होंने कहा कि उक्त योजना महज लूटखसोट के लिए ही है। वही शाहपुर के शिवनगर में राजकीय नलकूप भी शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है।
किसानों ने बताया कि नलकूप से पटवन योग्य पानी कैसे निकलेगा,कही भी नाला दुरुस्त नहीं है। जब नाला ही नहीं है,तो पटवन कैसे हो? बतादंे कि उक्त पटवन की समस्या से बेनीपट्टी प्रखंड के अधिकांश पंचायत के किसान जूझ रहे है।



