
MADHUBANI:- बेनीपट्टी में नर्सिंग होम की जांच शुरू, बंद पाया गया क्लीनिक
मधुबनी-23 दिसंबर। बेनीपट्टी में बुधवार को महिला मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सजग हो गयी है। जिलाधिकारी अमित कुमार के निर्देश पर गुरुवार को बेनीपट्टी के नर्सिंग होम की जांच शुरू हो गयी है। पीएचसी प्रभारी डॉ शम्भू नाथ झा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद सिविल सर्जन के द्वारा जांच कर रिपोर्ट समर्पित किये जाने का निर्देश दिया गया था। जिसके आलोक में चिकित्सकों की एक टीम गठन कर जांच शुरू करा दी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पीएचसी के चिकित्सक डॉ अमित कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अरेर के मां अम्बे क्लीनिक के जांच हेतु पहुँचे, जहां बताया गया कि क्लीनिक बंद पाया गया। वही, डॉ एस के सिंह व जीवांश क्लीनिक की भी जांच की गई। जहां मरीज नहीं पाए जाने की बात सामने आई है। समाचार प्रेषण तक जांच चल रही थी। जांच टीम बेनीपट्टी के नंदी भउजी चौक पर जांच कर रही थी।



