
MADHUBANI:- बेखौफ अपराधियों ने हत्यार के बल पर लूट की घटना को दिया अंजाम, लूट का विरोध करने पर युवक को लगी गोली, सदर अस्पताल रेफर
मधुबनी- 04 जून। जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी खजौली मुख्य सड़क खिरखिरिया टोल खेल मैदान के समीप मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से बाईक चालक को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए जयनगर के अनुमंडल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी युवक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के खाजेडीह गिधवास गांव निवासी 25 वर्षीय कृष्ण कुमार यादव पिता हरे राम यादव बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने पुलिस बल एवं पैंथर टीम के सहयोग से अस्पताल पहुंच कर जख्मी युवक का हाल जाना एवं अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंच कर आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी युवक अपने अन्य साथियों के साथ दुल्लीपट्टी खजौली मुख्य सड़क के माध्यम मधुबनी जा रहा था। इसी क्रम खिरखिरिया टोल मैदान के समीप एक बाईक पर तीन नकाबपोश अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर जख्मी युवक को रोका और नोकझोंक में गोली मारी। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार जख्मी युवक अपने दो अन्य दोस्त जयनगर थाना क्षेत्र के सहुरिया गांव निवासी एवं नेपाल के माड़र गांव निवासी के साथ बाइक से जयनगर कलुआही मुख्य सड़क एनएच 527 बी के रास्तें मधुबनी जा रहा था। परंतू बाइक सवार युवक ने इस रास्ते को छोड़ कर दुल्लीपट्टी गांव के बजरंगबली मंदिर के सामने वाली दुल्लीपट्टी खजौली मुख्य सड़क से मधुबनी जाने लगा। दुल्लीपट्टी गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खिरखिरिया टोल खेल मैदान के समीप पहुंचने पर सामने से एक बाईक पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से हथियार के बल पर रोका। अपराधियों एवं घायल युवक व उसके दोस्तों के साथ नोकझोंक के क्रम में अपराधियों ने कृष्ण कुमार यादव के सीने में गोली मारकर घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घायल युवक अपने दोस्तों के साथ मुख्य सड़क एनएच के रास्तें मधुबनी जा रहा था तो आखिर किसके कहने पर रास्तें को बदलते हुए दुल्लीपट्टी खजौली सड़क से जाने का सोंचा।



