
MADHUBANI:-बीपीआरओ ने मुखियाओं के साथ की बैठक,कहा- जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही पंचायत व प्रखंड क्षेत्र होगा विकसित
मधुबनी-05 जनवरी। रहिका प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी दीपिका झा ने प्रखंड के सभी मुखिया एवं सभी पंचायत सचिव के साथ बैठक की। बैठक में सबसे पहले एक दूसरे से परिचय किया। उसके बाद मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना एवं ग्राम पंचायत विकास कार्य योजना से संबंधित विचार विमर्श किया। तथा वित्तीय वर्ष-2022-23 के योजनाओं के निर्माण कार्य को लेकर पंचायती राज विभाग बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी मुखिया से विकास कार्य को तेज करने का अनुरोध किया। ताकि रहिका प्रखंड विकास कार्य में जिले में सबसे बेहतर कार्य कर सके।
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी दीपिका ने सभी पंचायत के मुखियाओं को अपने-अपने पंचायत में मिलजुल कर विकास हेतु कार्य करने से संबंधित सुझाब दिए। उन्होने कहा कि आप सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र विकसित हो सकेगा। इस लिए आप सभी जनप्रतिनिधि पंचायतों को विकसित बनाने में सहयोग करें। बैठक में मुखिया मो सनाउल्लाह,अनील चोधरी,अब्दुल राजिक,सज्जाद अंसारी,फुल देवी,एकरामुल होदा,मुखिया प्रतिनिधि ललित यादव,पंचायत सचिव प्रमोद चोधरी सहित सभी पंचायत सचिव,सभी तकनीकी सहायक,सभी लेखापाल,सभी कार्यपालक सहायक आदि उपस्थित थे।



