
MADHUBANI:- बिहार दर्शन के लिए छात्राओं का जत्था रवाना
मधुबनी- 10 जुलाई। बिहार मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय नीमा, रहिका की छात्रा झंझारपुर के लिए रवाना हुई। रहिका प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार एवं प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर छात्राओं के जत्था को रवाना किया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों को बिहार मुख्यमंत्री दर्शन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि छात्राएं मिथिला हाट एवं आसपास के एतिहासिक स्थल का भ्रमण करेंगे। बच्चों को ऐतिहासिक स्थल की विशेषता एवं महत्व के बारे में शिक्षक जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दर्शन योजना बच्चों के लिए काफी उपयोगी है। इससे बच्चों का बौद्धिक विकास होगा। मौके पर पिंटू कुमार सिंह,मो.गफ्फार नदाफ,ऋषिराज कुमार पांडेय, सुभद्रा यादव,कुमारी प्रतिमा,राधाकृष्ण मिश्र,बसंत सिंह,सैल देवी सहित बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य लोग लोग मौजूद थे।



