
MADHUBANI:- बिस्फी में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने ललित व प्रवक्ता बने सआदत
मधुबनी- 11 फरवरी। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति कि बैठक (औंसी गोठ, बिस्फी) के प्रांगन में अशोक पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सर्व सम्मति से ललित कुमार अजय को प्रखंड अध्यक्ष,श्याम कुमार पासवान को प्रखंड प्रधान सचिव,बिनोद कुमार पंडित को कोषाध्यक्ष, मो. सआदत हसन को प्रखंड प्रवक्ता, सुनील कुमार पासवान एवं मो. ताजीम को प्रखंड उपाध्यक्ष, कुमारी कल्याणी गुप्ता को प्रखंड महिला प्रभारी, प्रमीला कुमारी सहित को चयनित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष, रंजन चौधरी ने कहा कि विस्फी प्रखंड में समस्याओं का अंवार लगा हुआ है। प्रखंड इकाई एवं जिला इकाई मिल कर इन समस्याओं का समाधान करेगी। बौठक में सम्बोधन के दौरान जिला कोषाध्यक्ष जमील अहमद ने कहा कि राज्य से आंवटन प्राप्त होते ही सभी प्रकार के वकाया वेतन भुगतान विना उगाही के अतिशीघ्र करवाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता रविशेखर राठौर एवं जिला कार्यालय सचिव लाल बाबू कुमार ने कहा कि 12 साल सेवा पूर्ण कर चुके सभी सत्रों के शिक्षकों को अविलंब स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति किया जाए विलंब कि स्थिति में संघर्ष समिति आंदोलन करेगी। बौठक को संबोधित करते हुए जिला महिला प्रभारी पिंकी कुमारी ने महिला शिक्षिकाओं को संघ से जुड़ने एंव अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में नजमुल आरफीन, अमरेश ठाकुर, प्रवेज आलम, एम.ए प्रवेज,जय प्रकाश सहनी,दिलीप कुमार, रिंकु कुमारी,अंजुम आरा, कुदरत जहां, आरती कुमारी, सुशील कुमार सुमन,इफ्तेखार आलम, शंभू प्रसाद यादव, तौहिद काजमी,फिरोज अहमद, मो. साविर हुसैन समेत सौकडो शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की एंव संघर्ष समिति के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए अपना विचार प्रकट किया।



