
MADHUBANI:- बिस्फी में अली अशरफ फातमी के समर्थन में डा. शकील ने की नुक्कड़ सभा, कहा- देश में 45 वर्षो में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी
मधुबनी- 12 मई। भाजपा अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. शकील अहमद ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मो. अली अशरफ फातमी के समर्थन में बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के चहुटा,बरहुलिया टोल, रघौली एवं सादुल्लहपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होने कहा कि देश में मंहगाई बेलगाम है। देश पर विदेशी कर्ज बढता जा रहा है।

डा. अहमद ने कहा कि देश में 45 वर्षे में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढी है। वहीं किसानों के आमदनी में भी गिरावत आयी है। उन्होने कहा कि देश का 80 प्रतिशत हिन्दु और 15 प्रतिशत मुस्लिम युवा बेरोजगार है। परंतू केन्द्र की भाजपा सरकार हिन्दू-मुस्लिम के बीच सांप्रदायिक नफरत फैलाकर देश के वातावरण को खराब करने की कोशिश कर रही है। डा. अहमद ने कहा कि पिछले 15 साल में क्षेत्र का कुछ भी विकास नहीं हुआ है। उन्होंने विकास और बदलाव के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अली अशरफ फातमी को विजयी बनाने की अपील की। मौके पर मुखिया सुनील कुमार चौधरी,सुल्तान शम्सी,विमल कुमार चौधरी,हंस ठाकुर,गणेश दास राम विनय चौधरी,तनवीर अनवर,कमालउद्दीन,मुखिया एनायतउल्लाह खा उर्फ मुन्ना खा आदि लोगोंने संबोधित किया।



