बिहार

MADHUBANI:- बिस्फी के बचे विकसित कार्यो को पुरा करूंगाः सांसद

मधुबनी- 21 जून। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के भटरा गांव निवासी प्रमोद यादव के आवासीय परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में राजद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर लोगों ने उन्हें मिथिला के परंपरानुसार फूल माला,पाग चादर पहनाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नवनिर्वाचित सांसद डॉ. फैयाज अहमद को लालू प्रसाद ने राज्य सभा सांसद बनाकर बिस्फी को सींचने का मौका दिया। जबकि स्वागत कार्यक्रम में राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का अभार प्रकट करते हुए डा. अहमद ने कहा कि बिस्फी विधानसभा की जनताओं ने दो बार मुझे अपनी सेवा करने का मौका दिया। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में कुछ मतों से मैं पराजित हो गया। इससे पहले बिस्फी की जनता ने मुझे इस क्षेत्र ये दो बार विधायक बनाकर विधानसभा भेजने का काम किया। जनता के बदौत मैं इस क्षेत्र में विकसित कार्यो को अंजाम दिया। जो कार्य बच गए हैं,मैं बिस्फी की जनता के उन कार्यो को सांसद रहते हुए पुरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा। राज्यसभा सांसद बनाने के लिए डा. अहमद ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव का अभार प्रकट किया। तथा कहा कि मुझे एक बड़े पद का दायित्व देकर बिस्फी के लोगों की सेवा करने का पुनः अवसर दिया।

मौके पर राजद नेता अब्दुल हई, प्रो. औसाफ लड्डन,पूर्व मुखिया टेकनाथ यादव,अजितनाथ यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष जयजयराम यादव,डॉ विजय चन्द घोष,डॉ मो. असलम, विनोद यादव, राजीव कुमार,राधे यादव,शत्रुघ्न सिन्हा,नरेश यादव, डॉ रामवतार रमण,पंचायत समिति सदस्य मो नसीम,मो. सैफुल्लाह फहमी,मो अरसलान,मो.नसरूल्लाह, अब्दुल गफ्फार,अरुण यादव,उमेश यादव,पूर्व जिला परिषद शीला देवी,फुल बाबु, अरविंद यादव सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button